TRENDING TAGS :
PM Modi On Twitter: ट्विटर पर बढ़ रही PM मोदी की लोकप्रियता, 8 करोड़ हुए फॉलोअर्स, जानें अन्य दिग्गज नेताओं का हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले राजनेता हैं। ट्विटर पर उनके अब 8 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं
पीएम मोदी ट्विटर फॉलोअर्स। (Twitter)
PM Modi On Twitter: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म ट्विटर पर खासे एक्टिव रहते हैं। वो हर दिन छोटी – बड़ी घटनाओं पर ट्वीट करते रहते हैं। वह पूरी दुनिया में ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले राजनेता हैं। ट्विटरपर उनके अब 8 करोड़ फॉलोअर्स (PM Modi Twitter Followers) हो गए हैं। उन्होंने बीते साल ही 70 मिलियन यानि सात करोड़ का आंकड़ा पार किया था। उस दौरान पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर ईसाई धर्म गुरू पोप फ्रांसिस (christian pope francis) थे। जिनके फॉलोअर्स की संख्या 53 मिलियन थी। पीएम मोदी ट्विटर पर 2431 लोगों को फॉलो करते हैं।
2009 में ट्विटर पर बनाया था अकाउंट
प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर (microblogging website twitter) पर साल 2009 में अपना अकाउंट बनाया था। उस दौरान वह गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। ट्विटर ज्वाइन करने के साल के भीतर ही उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई थी। जुलाई 2020 में पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या छह करोड़ और जुलाई 2021 में 7 करोड़ से ज्यादा हो गई। 2021 में ही पीएम मोदी ने तमाम विश्व के नेताओं को पछाड़ कर ट्विटर पर बादशाहत कायम की थी।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (Former US President Barack Obama) सत्ता में रहने के दौरान सबसे अधिक ट्विटर पर फॉलोअर्स वाले नेता थे। बराक ओबामा अब भी 132.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। अभी तक उनके आस पास कोई सियासतदां नहीं पहुंच पाया है।
भारत के कुछ प्रमुख नेताओं का ट्विटर पर हाल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) के ट्विटर पर 20.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह 274 लोगों को फॉलो करते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 29.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पीएम मोदी के बाद सबसे अधिक ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले राजनेता हैं। शाह 311 लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के ट्विटर पर 4.9 मिलिन फॉलोअर्स हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्विटर पर 6.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह केवल 47 लोगों को फॉलो करती हैं।
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के ट्विटर पर 22.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सिंह 529 लोगों को फॉलो करते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर पर 20.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सीएम योगी 50 लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। वहीं उनके सियासी प्रतिद्वंदी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के ट्विटर पर 16.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यादव 23 लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!