TRENDING TAGS :
नीतीश का नालंदा : कर्ज नहीं चुका पाया तो साहूकार से कराई पत्नी की शादी
नालंदा: जिला के नोरजपुर गांव में एक युवक ने कर्ज लिया। कर्ज ना चुका पाने की हालत में युवक ने अपनी पत्नी और बच्चों को उसे सौंप दिया। यह घटना लगभग एक हफ्ते पहले की है। इस घटना के बारे में गांव के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। ज्ञात हो कि नालंदा बिहार के मुख़्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है।
क्या है मामला ?
-हिमांशु प्रसाद सुमन नाम के युवक ने अपना स्टूडियो खोलने के लिए गांव के ही साहूकार सावन कुमार से चार लाख रुपए कर्ज लिया था।
-बाद में सुमन ने एक युवती से प्यार किया और उससे शादी कर ली।
-लेकिन इस प्यार-मोहब्बत के चक्कर में उस पर कर्ज का ब्याज बढ़ता गया।
-साहूकार ने जब कर्ज वापसी का का दबाव डाला तो उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों को ही कर्ज के बदले देने का प्रस्ताव रखा।
-इसे साहूकार ने स्वीकार कर लिया।
साहूकार से करवाई शादी
-दोनों की सहमति के बाद सुमन ने अपनी पत्नी की शादी सवान कुमार से करा दी और बच्चों के साथ पत्नी को विदा कर दिया।
-ये घटना पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई।
-लेकिन गांव के लोग इस पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
कर्ज के बहाने मिला पत्नी से छुटकारा
-चार साल पहले हिमांशु ने सावन कुमार से कर्ज लिया था।
-पहले उसने एक लाख कर्ज दिया फिर बाद में यह रकम बढ़ती गई।
-कर्ज लेने-देने के चक्कर में सावन कुमार का हिमांशु के घर आना-जाना भी था।
-बताया जाता है कि सावन कुमार और हिमांशु की पत्नी के बीच नजदीकियां थीं।
-हिमांशु ने कर्ज चुकाने के बहाने यह दाव खेला जिससे उसका कर्ज भी चुकता हो गया और पत्नी और सावन कुमार के संबंध से भी उसे छुटकारा मिल गया।
बिना तलाक दिए कराया विवाह
-इन सबके बीच एक कानूनी पहलू भी है।
-हिमांशु ने बिना तलाक दिए अपनी पत्नी की शादी सावन कुमार से करा दी, वो भी कोर्ट मैरिज।
-ऐसे में मामला कानूनी पेचेदगी में फंस सकता है।
गांव वालों ने थामी चुप्पी
-हालांकि सारे थाने के अंतर्गत आने वाले इस गांव के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
-पुलिस का कहना है कि उसे इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!