TRENDING TAGS :
Aaj Ka Itihas: 12 दिसंबर को भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली की गई थी स्थानांतरित, जाने आज का इतिहास
Aaj Ka Itihas 12 December 2022: 12 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 12 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।
Aaj Ka Itihas 12 December 2022 (Photo - Social Media)
Aaj Ka Itihas 12 December 2022 (आज का इतिहास): आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 12 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 12 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 12 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।
तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 12 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।
तो चलिए आज जानते हैं 12 दिसंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 12 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 12 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।
तो आइए जानते हैं कि 12 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....
12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of December 12)
1232 - गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
1787 - पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना।
1800 - वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
1822 - अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
1884 - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1911 - भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
1911 - जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
1915 - चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।
1917 - फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
1923 - इटली में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।
1936 - चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1947 - इरानी शाही सेना ने अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कियाकर लिया।
1958 - गिनि संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
1963 - केन्या स्वतंत्र हुआ।
1971 - भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द कर दी गई।
1981 - पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।
1990 - टी. एन. शेषन मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।
1996 - भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
2001 - भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।
2007 - पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई।
2008 - प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
12 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति ( Born on 12 December)
1872 - स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म हुआ।
1950 - तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म हुआ।
1954 - 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे का जन्म हुआ।
1962 - टेनिस खिलाड़ी ट्रेसी ऑस्टिन का जन्म हुआ।
1981 - भारत के क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह का जन्म हुआ।
12 दिसंबर को हुए निधन (Famous Deaths of 12 December)
1964 - राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन हुआ।
2000 - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का निधन हुआ।
2005 - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक 'रामायण' के निर्माता रामानन्द सागर का निधन हुआ।
2012 - उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन हुआ।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!