TRENDING TAGS :
Aaj Ka Itihas 13 September: क्या खास है आज के दिन, पढ़ें पूरा इतिहास, 1929 में भूख हड़ताल से जतिन दास की हुई थी मौत
Aaj Ka Itihas 13 September 2023: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।
Aaj Ka Itihas 13 September 2023 (Image credit: Social media)
Aaj Ka Itihas 13 September 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 13 सितंबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 13 सितंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 13 सितम्बर के इतिहास से संबधित रहा होगा।
तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 13 सितंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।
तो आइए जानते हैं कि 13 सितंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी
13 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of September 13)
1791 - फ्रांस के राजा लुई14वें ने नया संविधान अंगीकार किया।
1882 - एंग्लो-मिस्र युद्ध: तेल अल केबिर की लड़ाई लड़ी गई।
1914 - प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।
1922 - पोलिश संसद द्वारा जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित कर दिया गया।
1929 - लाहौर जेल में भूख हड़ताल के 63 दिनों के बाद जतिन दास की मौत हो गई।
1947 - प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
1948 - उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
1968 - अल्बानिया वारसाॅ संधि से अलग हुअा।
2000- भारत के विश्वनाथन आनंद ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।
2001 - ओसामा बिन लादेन को पकड़ने हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।
2002 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
2005 - सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।
2006 - इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
2007 - नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया।
2007 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल फ़ेदकोव के आग्रह को स्वीकार करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट को भंग किया।
2008 - दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों के मृत्यु और 90 से अधिक घायल।
2009 - लोक सभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चार्ल्स डायस को मनोनीत किया गया।
2009 - चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।
2013 - तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया जिसमें अफ़ग़ान नेशनल पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हाे गए।
13 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ( Born on 13 September)
1845 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हैनरी कॉटन का जन्म हुआ था।
1909 - इंग्लैंड के फुटबॉलर रे बॉअडन का जन्म हुआ था।
1912 - अमेरिकी अभिनेत्री रीटा शॉ का जन्म हुआ था।
1926 - भारत की महिला क्रांतिकारी नगेन्द्र बाला का जन्म हुआ था।
1939 - प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का जन्म हुआ था।
1946 - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का जन्म हुआ था।
1973 - भारतीय अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म हुआ था।
13 सितंबर को हुए निधन ( Died on 13 September)
2012 - भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा का निधन हुआ था।
1929 - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी जतीन्द्रनाथ दास का निधन हुआ था।
1928 - भारत के प्रसिद्ध कवि श्रीधर पाठक का निधन हुआ था।
1997 - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन हुआ था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!