Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, कहीं बारिश तो कहीं लू के आसार

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। दिल्ली-NCR में तापमान बढ़ेगा, जबकि MP और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं। यूपी और राजस्थान में बादल छाए रहेंगे। अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

Newstrack          -         Network
Published on: 3 April 2025 7:00 AM IST (Updated on: 3 April 2025 7:00 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 03 April 2025 : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के लिए अलग-अलग पूर्वानुमान जारी किए हैं। दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर तेज हो रहा है, वहीं राजस्थान में बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड में भीषण गर्मी जारी है, जबकि छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, यूपी की बात करें तो राज्य के उप-मंडल के दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ गरज और बौछारें हो सकती हैं। कुछ इलाकों में तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटा की गति) चलने और ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ ​​रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और अगले 4 से 5 दिनों में यह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4.6 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार, वहीं आज दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 50 फीसदी दर्ज किया गया। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!