Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक लू की संभावना, तापमान में वृद्धि के कारण अलर्ट

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : देश के सबसे बड़े सूबे की यूपी की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

Newstrack          -         Network
Published on: 5 April 2025 7:00 AM IST (Updated on: 5 April 2025 7:00 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj ka Mausam 05 April 2025: देश के कई हिस्सों में बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के चलते अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बताया गया कि आने वाले पांच से छह दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने की संभावना है और दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे मध्य भारत के कई राज्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश शामिल हैं। आईएमडी के मुताबिक, इस अवधि के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। देश के सबसे बड़े सूबे की यूपी की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शनिवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली- NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में 6 या 7 अप्रैल तक कुछ इलाकों में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान लोगों को सलाह दी गई है कि यदि अत्यंत जरूरी काम न हो, तो दिन के 10 बजे से लेकर 5 बजे तक घर से बाहर न निकलें। बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों को खुद को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

बिहार का मौसम अपडेट

बिहार में मौसम में बदलाव आने वाला है, जिससे राज्यवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से नालंदा, पटना, बेगूसराय, गया, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा समेत कई इलाकों में बादलों की आवाजाही, आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!