Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : यूपी, दिल्ली और बिहार में मौसम में बदलाव, तेज हवाओं और गर्मी का असर

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : गर्मी का यह दौर 7 और 8 अप्रैल तक जारी रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान में तेज वृद्धि हो सकती है। वहीं, यूपी की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

Newstrack          -         Network
Published on: 5 April 2025 10:41 PM IST (Updated on: 6 April 2025 6:11 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj ka Mausam 06 April 2025: कश्मीर से कन्याकुमारी तक मौसमी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कर्नाटक में प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं, और 3 अप्रैल से शुरू हुई गरज-चमक के साथ बारिश अभी तक जारी है। आने वाले सप्ताह में भी यह बारिश जारी रह सकती है। अगले सप्ताह कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बादल छाए रहने, आकाशीय बिजली और भारी बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, गुजरात और राजस्थान में भीषण गर्मी का अनुमान है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। गर्मी का यह दौर 7 और 8 अप्रैल तक जारी रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान में तेज वृद्धि हो सकती है। वहीं, यूपी की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी रविवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भविष्यवाणी की थी कि अगले छह दिनों तक दिल्ली में गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बिहार का मौसम

बिहार में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से नालंदा, मधेपुरा, अररिया, पटना, बेगूसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, गया, शेखपुरा, खगड़िया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!