Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में मौसम परिवर्तन, यूपी में तेज हवाओं का अनुमान

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश, तापमान में गिरावट। यूपी में शुष्क मौसम और तेज हवाएं (20-30 किमी/घंटा) चलने का अनुमान।

Newstrack          -         Network
Published on: 6 March 2025 7:00 AM IST (Updated on: 6 March 2025 7:00 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj ka Mausam 05 March 2025: देश भर के मौसम में उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे कड़ाके की सर्दी का अनुभव हो रहा है। 10 मार्च तक मौसम में और बदलाव की संभावना है, जिससे बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, यूपी की बात करें तो, राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, साथ ही तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे की गति) चल सकती हैं।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में दिनभर तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा) चलेंगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 70 प्रतिशत रही। विभाग ने दिनभर तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली में 5 मार्च से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 6 मार्च से तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

देवभूमि में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे गिर गया है। कई फुट गहरी बर्फ जमा हो गई है, जिससे हाल ही में लैंडस्लाइड में फंसे मजदूरों को बचाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया। शून्य से 10-15 डिग्री सेल्सियस नीचे का तापमान और लगातार हिमपात से राहत कार्य में कठिनाई आई।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!