Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : यूपी में धीरे-धीरे ठंड हो रही कम, तापमान में वृद्धि जारी, जानिये कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 07 February 2025: यूपी में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है, और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। दिन के समय धूप खिलने से तापमान में और भी बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, ठंड की स्थिति अभी भी बनी रहेगी।

Newstrack          -         Network
Published on: 7 Feb 2025 7:00 AM IST (Updated on: 7 Feb 2025 7:00 AM IST)
aaj ka mausam News
X

aaj ka mausam News (Photo from Social Media)

Aaj ka Mausam 07 February 2025: यूपी में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है, और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। दिन के समय धूप खिलने से तापमान में और भी बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, ठंड की स्थिति अभी भी बनी रहेगी। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है। 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शुक्रवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में रात और सुबह के समय धुंध और कोहरा रहेगा तथा बाद में आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 एवं 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली- NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी तक बारिश में कमी आ सकती है, लेकिन कोहरे का स्तर बढ़ सकता है। इसके साथ ही आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है।

उत्तर-पूर्व भारत में चक्रवात का खतरा

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्य, जैसे अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा और असम, चक्रवात के प्रभाव में हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, गरज और बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!