TRENDING TAGS :
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : गर्मी के प्रकोप से बेहाल भारत, लू की चपेट में आधा देश, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : देश के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर बरकरार रहेगा। तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा और धूप तीखी रहने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
Weathet Update (Pic:Social Media)
Aaj ka Mausam 10 April 2025: दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। अप्रैल की शुरुआत में ही तेज धूप और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, देश के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर बरकरार रहेगा। तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा और धूप तीखी रहने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
देश के सबसे बड़ सूबे यूपी की बात करें तो, अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य में तेज़ सतही हवाएँ (गति 20-30 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं। अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
दिल्ली में बरकरार रहेगी गर्मी
दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लू चलने की आशंका जताई गई है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि दिन के समय धूप में निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेटेड रखें ताकि गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!