Aaj Ka Mausam 14 April 2025: आंधी-बारिश से गर्मी पर लगी ब्रेक, यूपी-दिल्ली में राहत, बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: मौसम विभाग ने आगामी मौसम को लेकर ताज़ा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में लू की तीव्रता में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है।

Newstrack          -         Network
Published on: 14 April 2025 6:50 AM IST (Updated on: 14 April 2025 6:51 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 14 April 2025: देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अप्रैल की शुरुआत से जहां तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं पिछले दो-तीन दिनों से आंधी और बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी मौसम को लेकर ताज़ा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में लू की तीव्रता में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है।

वहीं, देश के सबसे बड़े सूबे की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी सोमवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मौसम एक बार फिर गर्म होने के आसार हैं, हालांकि लू की तीव्रता में कुछ राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को हाइड्रेटेड रहने और दोपहर के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम ?

बिहार की राजधानी पटना में मध्यम बारिश के साथ गरज और चमक की संभावना जताई गई है। बारिश से तापमान में राहत मिलेगी। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, झारखंड के रांची और जमशेदपुर में भारी बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!