TRENDING TAGS :
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : दिल्ली-NCR में लू और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, यूपी में मौसम रहेगा शुष्क
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega :उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। दिल्ली-NCR में लू का अलर्ट, उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जबकि यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam
Aaj ka Mausam 16 April 2025 : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार करवट ले रहा है। खासतौर पर दिल्ली-NCR में सुबह तेज और झुलसाने वाली धूप पड़ रही है, जबकि शाम होते-होते बादलों की आवाजाही से थोड़ी राहत महसूस होती है। हालांकि यह राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में तेज गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है।
वहीं, देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज मौसम मौसम अधिकतर शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी बुधवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी की चपेट में आने वाला है। मंगलवार सुबह राजधानी में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौस विभाग मुताबिक, अगले दो दिनों तक पहाड़ी क्षेत्रों में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं रहेगी। ऐसे में साफ आसमान और शुष्क हवाओं के चलते गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और तापमान में लगातार इजाफा होता रहेगा।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी और चंपावत जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अप्रैल तक हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में आंशिक बारिश और बादलों की सक्रियता बनी रह सकती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!