TRENDING TAGS :
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में भीषण गर्मी जारी है। दिल्ली में तापमान 43°C तक पहुंच सकता है। यूपी में लू और आंधी का येलो अलर्ट जारी है, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
Aaj Ka Mausam
Aaj ka Mausam 17 May 2025: उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली में गर्मी के बीच कहीं-कहीं हल्की फुहारें राहत दे सकती हैं, जबकि राजस्थान में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में आंधी चलने की चेतावनी भी दी है। अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी मिजाज के बने रहने की संभावना है।
वहीं, देश के सबसे बड़े राज्य यूपी की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश-गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शनिवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कल मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ रहेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही धूलभरी आंधी, बिजली की चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!