TRENDING TAGS :
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : देशभर में मौसम ने बदला रुख, कई राज्यों में लू तो कहीं बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam 18 May 2025 : देशभर में मौसम ने बदली करवट। उत्तर भारत में लू और तेज गर्मी जारी, दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश की संभावना, यूपी में गरज के साथ छींटे और तेज हवाओं का अलर्ट, जबकि उत्तराखंड में गर्म और शुष्क मौसम के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश संभव।
Aaj Ka Mausam
Aaj ka Mausam 18 May 2025 :देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में तेज बदलाव देखा जा रहा है। कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, वहीं कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज का ताज़ा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, उत्तर भारत में कल भी गर्मी का प्रकोप बना रहेगा और लू चलने की संभावना है।
वहीं, देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने- तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी रविवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। दिन के दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई को तेज आंधी, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। साथ ही धूल भरी हवाओं का भी प्रभाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में आज ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी हिस्सों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। देहरादून और हरिद्वार जैसे शहरों में गर्मी अधिक महसूस की जाएगी। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।