Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर भारत में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत, आंधी और बारिश की संभावना

Aaj ka Mausam 20 February 2025: उत्तर भारत में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आईएमडी के अनुसार, 20 से 21 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Newstrack          -         Network
Published on: 20 Feb 2025 7:00 AM IST (Updated on: 20 Feb 2025 7:01 AM IST)
UP Mein Kaisa Rahega Aaj ka Mausam
X

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम? (Pic - Social Media)

Aaj ka Mausam 20 February 2025: उत्तर भारत में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आईएमडी के अनुसार, 20 से 21 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल, बादलों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो चुका है, और बारिश होने पर तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे सर्दी का अहसास फिर से होगा। वहीं यूपी की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में देर रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध और हल्का कोहरा छा सकता है। इसके अलावा, राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ ​​रहेगा। सुबह-शाम के समय धुंध और हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29°C और 13°C के आसपास रहेगा।

दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी ने आने वाले दिनों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है। इससे पहले, 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक था। आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को भी आंधी और बारिश का अनुमान है, और अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!