Aaj Ka Mausam 21 April 2025: उत्तर-पश्चिम भारत में लू का प्रकोप जारी, बिहार में येलो अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में शुष्क रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर-पश्चिम भारत में लू का असर, पूर्वोत्तर और दक्षिण में बारिश की संभावना। दिल्ली-NCR और यूपी में गर्मी जारी, बिहार में येलो अलर्ट जारी। मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह।

Newstrack          -         Network
Published on: 21 April 2025 6:50 AM IST (Updated on: 21 April 2025 6:50 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 21 April 2025 : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर बदल गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नया पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का असर बरकरार रहेगा, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। वहीं, देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की बात करें तो मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी सोमवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। लू के चलते दोपहर के समय बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है।

बिहार में यलो अलर्ट जारी

बिहार के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में आज तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने पटना, गया और भागलपुर सहित कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। आज अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!