Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी, यूपी में रहेगा शुष्क मौसम

Aaj ka Mausam 21 February 2025: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में एक बार फिर बादलों की गतिविधि तेज हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों तक मैदानी राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Newstrack          -         Network
Published on: 21 Feb 2025 7:00 AM IST (Updated on: 21 Feb 2025 7:00 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 21 February 2025: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में एक बार फिर बादलों की गतिविधि तेज हो गई है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों तक मैदानी राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं यूपी की बात करें तो मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य के कुछ इलाकों में देर रात या सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शुक्रवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों आसमान साफ रहेगा, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान करीब 29°C और न्यूनतम तापमान लगभग 15°C रहने की संभावना है।

दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। राजधानी में न्यूनतम तापमान 15°C दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य स्तर से 3.2°C अधिक रहा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 25°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में मौसम बदल चुका है। 19-20 फरवरी की रात से बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 20 और 21 फरवरी को एनसीआर के कई हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना भी जताई गई है। नोएडा में 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहेगा। वहीं, 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहने का पूर्वानुमान है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!