Aaj Ka Mausam Kaisa rahega: दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बढ़ेगा गर्मी का असर, लू की चेतावनी जारी

Aaj Ka Mausam: 22 अप्रैल 2025 को दिल्ली-एनसीआर और यूपी में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 40-43°C तक पहुंच सकता है। लू की चेतावनी जारी, लोग दोपहर में बाहर न निकलने और पानी पीने की सलाह दी गई है।

Newstrack          -         Network
Published on: 22 April 2025 7:00 AM IST (Updated on: 22 April 2025 6:52 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 22 April 2025 : देशभर में एक बार फिर से मौसम रंग बदल रहा है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां दो दिन पहले बारिश से तापमान में थोड़ी सी गिरावट आई थी। वहीं अब फिर से टेंपरेचर बढ़ना शुरू हो गया है। दिल्ली NCR में आज आसमान बिल्कुल साफ रहने वाला है। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। वहीं न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

वहीं, देश के सबसे बड़े सूबे की बात करें तो मौसम राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दक्षिणी भाग में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी मंगलवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः साफ़ आसमान रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 40°C और न्यूनतम तापमान लगभग 26°C के आसपास रहेगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने खासकर दोपहर के समय लू चलने की चेतावनी जारी की है। हवा में नमी की मात्रा कम रहेगी, और हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और दोपहर के समय बाहर निकलने से परहेज करें।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में अगले सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को तेज गर्मी और लू जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!