Aaj Ka Mausam 23 February 2025: पश्चिमी विक्षोभ से बारिश का अनुमान, यूपी में मौसम में बदलाव का अनुमान

Aaj ka Mausam 23 February 2025: फरवरी के आखिरी सप्ताह में बसंती बयार चलने लगी है। सुबह और शाम में ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में पसीना छूटने लगा है।

Newstrack          -         Network
Published on: 23 Feb 2025 7:20 AM IST (Updated on: 23 Feb 2025 7:20 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 23 February 2025: फरवरी के आखिरी सप्ताह में बसंती बयार चलने लगी है। सुबह और शाम में ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में पसीना छूटने लगा है। मार्च महीने में प्रवेश करते हुए कुछ विशेष मौसमी सावधानियां बरतनी जरूरी होंगी। पिछले 2-3 दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 26 फरवरी तक हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। इस दौरान यूपी, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं यूपी की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा देर रात/सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध/हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी रविवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ ​​रहेगा। शाम/सुबह के समय धुंध रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।


दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत था। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 24 तारीख के बाद पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा, जिसके कारण राजधानी में बादलों की आवाजाही शुरू होगी। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है।

वहीं, एनसीआर में अगले 2 दिनों में बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। स्काईमेट ने 24 से 26 फरवरी तक एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। नोएडा में 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!