TRENDING TAGS :
AaJ Ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में गर्मी का कहर, दिल्ली, बिहार और यूपी में तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि
AaJ Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली, यूपी, बिहार में भीषण गर्मी, पटना में तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ओलावृष्टि की संभावना।
Aaj Ka Mausam
Aaj ka Mausam 24 April 2025 : देश के विभिन्न राज्यों में मौसम ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा में तेज गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग अब दिन के 11 बजे के बाद घर से बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, बिहार में भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की बात करें तो कल राज्य का मौसम राज्य में मौसम अधिकतर शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही राज्य में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है, और प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक तेज लू चलने की संभावना जताई है, साथ ही कुछ जिलों के लिए उच्च तापमान के चलते चेतावनी भी जारी की गई है। पटना में भी तापमान अब 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा तापमान है। राजधानी में गर्मी का कहर और बढ़ने की संभावना है, और अगले दो दिन 41 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। हालांकि, 27 अप्रैल के बाद पटना में बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!