Aaj Ka Mausam 24 February 2025: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, दिल्ली और यूपी में हल्की धुंध और गर्मी का प्रभाव

Aaj ka Mausam 24 February 2025: फरवरी के आखिरी सप्ताह में उत्तर भारत में बसंती बयार चलने लगी है। सुबह और शाम में ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में पसीना छूटने लगा है। यूपी की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा देर रात/सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध/हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

Newstrack          -         Network
Published on: 24 Feb 2025 7:10 AM IST (Updated on: 24 Feb 2025 7:10 AM IST)
aaj ka mausam News
X

aaj ka mausam News (Photo from Social Media)

Aaj ka Mausam 24 February 2025: फरवरी के आखिरी सप्ताह में उत्तर भारत में बसंती बयार चलने लगी है। सुबह और शाम में ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में पसीना छूटने लगा है। यूपी की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा देर रात/सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध/हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी सोमवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ ​​रहेगा। शाम/सुबह के समय धुंध रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है, हालांकि सुबह के वक्त हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है। लेकिन दोपहर में तेज धूप पड़ रही है। 23 से 27 फरवरी के बीच तापमान 30 और 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। 24 से 26 फरवरी तक मौसम गर्म रहेगा, सुबह हल्की धुंध हो सकती है और आंशिक बादल भी रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 26 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है। 27 फरवरी को मौसम में बदलाव हो सकता है, सुबह धुंध रहेगी, बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 28 फरवरी को भी बूंदाबांदी और तेज हवाओं का अनुमान है, बादल छाए रहेंगे।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!