TRENDING TAGS :
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : गर्मी बनी आफत, यूपी-बिहार में चल रही लू, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी तपिश
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। दिल्ली-NCR में तापमान 43°C तक पहुंचा। यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट, कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना।
Weathet Update (Pic:Social Media)
Aaj ka Mausam 25 April 2025 : देश के ज़्यादातर राज्य तेज गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं। बीते हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ राहत मिली थी । पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं से तापमान थोड़ा गिरा। लेकिन अब फिर से उत्तर भारत के कई राज्यों दिल्ली-एनसीआर, , बिहार, झारखंड, एमपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हीटवेव का खतरा बढ़ गया है। दिन में चल रही गर्म हवाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं।
वहीं, देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शुक्रवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 और 26 अप्रैल को लू और तेज़ हो सकती है, जिसमें हवाएं 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। हालांकि, 27 और 28 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में कुछ राहत मिल सकती है। 30 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है, जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसका असर जमुई, पटना, बांका, भागलपुर, नवादा और औरंगाबाद जैसे जिलों में देखने को मिल सकता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!