Aaj Ka Mausam 25 February 2025: देशभर में मौसम में बदलाव, दिल्ली में तापमान सामान्य से कम, यूपी में मौसम रहेगा शुष्क

Aaj ka Mausam 25 February 2025: देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली में तापमान सामान्य से कम रहा,बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है और आगे भी बारिश का अनुमान है।

Newstrack          -         Network
Published on: 25 Feb 2025 7:10 AM IST (Updated on: 25 Feb 2025 7:10 AM IST)
aaj ka mausam News
X

aaj ka mausam News (Photo from Social Media)

Aaj ka Mausam 25 February 2025: देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली में तापमान सामान्य से कम रहा,बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है और आगे भी बारिश का अनुमान है। वहीं, यूपी की बात करें तो राज्य में राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, और देर रात या सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी मंगलवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। शाम और सुबह के समय हल्की धुंध हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में गर्मी का असर बढ़ने लगा है, हालांकि सुबह के वक्त हल्की धुंध और कोहरा देखा जा रहा है। लेकिन दोपहर में तेज धूप महसूस हो रही है। 25 से 27 फरवरी के बीच तापमान 30 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। 26 फरवरी तक मौसम गर्म रहेगा, सुबह हल्की धुंध हो सकती है और कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी हो सकते हैं।

एमपी में बढ़ सकती है गर्मी

मध्य प्रदेश में दो दिन बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी में इजाफा होगा। हालांकि, अगले दो-तीन दिन तक मौसम स्थिर रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, फरवरी के अंतिम दिनों में गर्मी का एहसास बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें भागलपुर में सबसे ज्यादा 13.3 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और राज्य के अन्य उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 12 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!