TRENDING TAGS :
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : घना कोहरा और ठंडी हवाओं की मार, जानिए यूपी में आज कैसा रहेगा?
Aaj ka Mausam 25 january 2025: उत्तर भारत सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। राज्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देर रात/सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध और हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
UP Weather UPdate: (Pic:Social Media )
Aaj ka Mausam 25 january 2025: उत्तर भारत सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। राज्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देर रात/सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध और हल्का कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
दिन के दौरान धूप खिलने की संभावना है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से कम रहेगा। न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे जनजीवन सामान्य रहेगा।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी रविवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में रात-सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा रहेगा तथा बाद में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
सूबे में बारिश की संभावना
वहीं, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सूबे के कई क्षेत्र घने कोहरे की चादर से ढके हुए हैं, जिससे यात्रियों को काफी समस्याएं हो रही हैं। अगले तीन दिनों तक अत्यधिक कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन क्षेत्रों में कोहरा करेगा परेशान
मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे के वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सन्तकबीरनगर, गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर और आसपास के इलाके में घना कोहरा छाने की संभावना है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!