Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत के आसार, कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega :उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी से परेशानियों में इजाफा, आज से मौसम में राहत के आसार। कुछ राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना, जबकि यूपी में लू और शुष्क मौसम रहेगा।

Newstrack          -         Network
Published on: 26 April 2025 7:00 AM IST (Updated on: 26 April 2025 7:00 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 26 April 2025 : उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। तेज धूप के चलते दिन के समय घर से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। साथ ही, कई क्षेत्रों में लू जैसी गर्म हवाएं भी चल रही हैं। अगले 4 से 5 दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मानसून की शुरुआती गतिविधियों का असर दिखाई दे सकता है। इसके चलते उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने (आंधी) और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं, देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की बात करें तो मौसम राज्य में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शनिवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ ​​रहेगा, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, 26 अप्रैल से मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है, जब आसमान में बादल छा सकते हैं और बारिश भी हो सकती है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

आज से बिहार में मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से नमी बढ़ रही है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान ओलावृष्टि, मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो सकते हैं। साथ ही, हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!