Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर जारी, बिहार और पूर्वी यूपी में आंधी-बारिश की संभावना

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में गर्मी चरम पर है। दिल्ली-NCR में लू का कहर जारी है, वहीं बिहार और पूर्वी यूपी में बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Newstrack          -         Network
Published on: 27 April 2025 7:00 AM IST (Updated on: 27 April 2025 7:00 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 27 April 2025 : उत्तर भारत, खासकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। चिलचिलाती धूप, तपती सड़कें और लू जैसी गर्म हवाओं ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बीते दिन दिल्ली में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, जिसने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। देश के कई राज्यों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी है। ऊपर से सूरज की तेज किरणें और नीचे से उठती गरम हवाओं ने स्थिति को और भयावह बना दिया है।

हालांकि, राहत की उम्मीद अब नजर आने लगी है। भारत मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है। कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी की संभावना है, जिससे लोगों को इस झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की बात करें तो राज्य में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली चमकने के साथ आंधी/तेज हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी रविवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली- NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज भी भीषण गर्मी का कहर जारी रहने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है, और फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। साफ आसमान और तीखी धूप लोगों को खासा परेशान कर सकती है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में आज पटना, गया और भागलपुर समेत कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!