Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में 35 डिग्री पार पहुंचा तापमान, दिल्ली और यूपी में तेज हवाओं के साथ राहत की संभावना

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : देशभर में गर्मी का बढ़ने लगी है, मार्च महीने में तापमान ने पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ा। यूपी और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ तापमान में मामूली गिरावट की संभावना।

Newstrack          -         Network
Published on: 28 March 2025 7:00 AM IST (Updated on: 28 March 2025 7:00 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 28 March 2025 : देशभर में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है, और मार्च महीने में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मार्च में गर्मी ने पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। यूपी की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। क्षेत्र में तेज़ हवाएँ (20-30 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी बुधवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ ​​रहेगा। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी (20-30 किमी प्रति घंटा)। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कल तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20-25 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। आज के 38.9 डिग्री के बाद यह राहत की बात होगी। न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह हल्की धुंध और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!