TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mausam: एक ओर लू की मार, दूसरी ओर बारिश की राहत, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
Aaj Ka Mausam: देश भर में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में तेज गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वहीं पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
Aaj Ka Mausam
Aaj Ka Mausam: देश भर में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में तेज गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वहीं पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर सहित राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और पंजाब में गर्मी का असर तेज़ी से बढ़ने वाला है, वहीं बिहार, झारखंड और अन्य कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी
राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गर्मी ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। सोमवार यानी 15 अप्रैल को दिनभर तेज धूप रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो गर्मी को और भी असहनीय बना सकती हैं। रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दो दिन बाद तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार करने की संभावना है, जिससे राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही।
राजस्थान और गुजरात में लू का कहर
राजस्थान और गुजरात में लू जैसे हालात बनते जा रहे हैं। बीकानेर, जैसलमेर और फालौदी जैसे इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की आशंका है। वहीं जयपुर, जोधपुर, कोटा और चूरू जैसे शहरों में भी तापमान 43 डिग्री के पार जा सकता है। गुजरात के कांडला, राजकोट और सुरेंद्रनगर जैसे इलाकों में भी लू चलने की संभावना जताई गई है। अहमदाबाद, गांधीनगर और जूनागढ़ जैसे शहरों में भी तापमान 43 डिग्री को पार कर सकता है।
बिहार-झारखंड में राहत की उम्मीद
बिहार और झारखंड में मौसम थोड़ा मेहरबान हो सकता है। इन राज्यों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। पटना और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यह बारिश लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती है।
उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर बरकरार
लखनऊ और आगरा जैसे शहरों में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है। लखनऊ में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं रात का तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा। आगरा में तेज धूप और 38 डिग्री तक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में यहां का तापमान तेजी से बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की चेतावनी
उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 18 से 20 अप्रैल के बीच मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान ओलावृष्टि, लैंडस्लाइड और भारी बारिश के चलते सड़कों पर रुकावट आ सकती है। पर्यटकों और ट्रेकिंग के शौकीनों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!