विज्ञापन पर विवाद: सरकार ने अफसर पर की कड़ी कार्रवाई, जानें क्या है मामला

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिविल डिफेंस कोर में स्वयंसेवक के तौर पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था, जिसमें सिक्किम को अलग देश ही बता दिया था।

Ashiki
Published on: 23 May 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन पर विवाद: सरकार ने अफसर पर की कड़ी कार्रवाई, जानें क्या है मामला
X

नई दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिविल डिफेंस कोर में स्वयंसेवक के तौर पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था, जिसमें सिक्किम को अलग देश ही बता दिया था। मामले के बाद इस भर्ती में शामिल पात्रता को लेकर सिक्किम के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसके लिए दिल्ली सरकार से भूल सुधारने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें: रेलवे का बड़ा एलानः 10 दिन में 36 लाख यात्री करेंगे सफर, RAC होगा कन्फर्म

विज्ञापन में क्या लिखा था?

दिल्ली सरकार की ओर से समाचार पत्रों में प्रकाशित कराए गए एक विज्ञापन में सिक्किम को भारत से ही अलग दिखा दिया गया। दरअसल इस विज्ञापन में आवेदन के लिए पात्रता के कॉलम में लिखा गया था 'भारत का नागरिक हो या नेपाल, भूटान या सिक्किम की प्रजा हो।'

अब यह मामला दिल्ली सरकार के लिए गलत बैठ गया। नेपाल-भूटान तो अलग देश हैं ही, सिक्किम को भी इन दोनों के बाद अलग देश में गिना दिया गया। साथ ही इस विज्ञापन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो भी छपी है। जिसके बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने ट्वीट कर कहा, 'सिक्किम भारत का एक हिस्सा है। दिल्ली सरकार से इस मुद्दे को सुधारने का अनुरोध करता हूं।'



केजरीवाल ने दी सफाई

वहीं अब इस मामले पर अब दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी सफाई दी है। उन्होंने लिखा, 'सिक्किम भारत का अभिन्न अंग है। ऐसी त्रुटियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। विज्ञापन वापस ले लिया गया है और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।'

ये भी पढ़ें: सामूहिक रुप से किए प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं: सतीश चन्द्र द्विवेदी



बता दें कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा है। अनिल चौधरी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रचार-प्रसार में इतना व्यस्त हैं कि उन्हें ये भी नहीं पता सिक्किम भारत का हिस्सा है या भारत से बाहर का। उनकी याद के लिए बता दूं कि सिक्किम भारत का ही हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच दांव पर इनकी जान: पहुंचे प्रवासी श्रमिकों के घर, ये है वजह

अनोखी परंपरा: यहां मंदिर में अंडे फेंकने से भरती है गोद, दूर-दूर से आते हैं लोग

Ashiki

Ashiki

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!