औरंगजेब बयान मामले में अबू आजमी मिली अग्रिम जमानत, अब 15 मार्च को अधिकारी के सामने होंगे पास

Aurangzeb Controversy: अबू आजमी ने अग्रिम जमानत के लिए मुंबई सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 299, 302, 356 (1) और 356 (2) के तहत मामला दर्ज किया था।

Sakshi Singh
Published on: 11 March 2025 8:16 PM IST (Updated on: 11 March 2025 8:34 PM IST)
Aurangzeb controversy
X

Aurangzeb controversy

Aurangzeb Controversy: औरंगजेब बयान मामले में महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी को राहत मिली है। मुंबई सत्र न्यायालय ने 20000 रुपये के सॉल्वेंट जमानत बांड पर उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है। साथ ही अदालत ने 12, 13 और 15 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है।

गिरफ्तारी के डर से अबू आजमी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया

इसके अलावा सबूतों से छेड़छाड़ न करने को भी कहा गया है। बता दें कि अबू आजमी ने अग्रिम जमानत के लिए मुंबई सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 299, 302, 356 (1) और 356 (2) के तहत मामला दर्ज किया था।

औरंगजेब को लेकर अबू आजमी का क्या था बयान

औरंगजेब को लेकर दिए गए अपने बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी ने खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि उस समय के राजा सत्ता और संपत्ति के लिए संघर्ष करते थे, लेकिन यह धार्मिक नहीं था। औरंगजेब ने 52 साल तक शासन किया, और अगर वह वास्तव में हिंदुओं को मुसलमान बना रहा था - तो कल्पना कीजिए कि कितने हिंदू धर्मांतरित हुए होंगे।

अबू आजमी ने आगे कहा था कि अगर औरंगजेब रहमतुल्लाह ने मंदिरों को नष्ट किया होता, तो वह मुसलमानों को मुसलमान बनाता। उन्होंने कहा था कि उन्होंने मस्जिदें भी नष्ट कीं। अगर वह हिंदुओं के खिलाफ होते तो 34% हिंदू उनके साथ नहीं होते, और उनके सलाहकार हिंदू नहीं होते। इसमें हिंदू-मुस्लिम कोण देने की कोई जरूरत नहीं है। देश संविधान से चलेगा, और मैंने हिंदू भाइयों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा है।

अबू आजमी ने और क्या कहा था

अबू आजमी ने फिल्म छावा के संदर्भ में कहा था कि 17 वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब को क्रूर, अत्याचारी या असहिष्णु शासम नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब के बारे में गलत बातें कही जा रही है। उसने बहुत सारे मंदिर बनवाए। उन्होंने कहा कि इन दिनों फिल्मों के जरिए मुगल बादशाह की विकृत छवि बनाई जा रही है। उनकी इस टिप्प्णी पर महाराष्ट्र में सियासत गर्म हो गई।

Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story