TRENDING TAGS :
महाराष्ट्र : राज्यपाल ने किया ‘इलेक्शन वाच रिपोर्ट’ की किताब का विमोचन
मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने गुरुवार को निकाय इलेक्शन वाच रिपोर्ट पर एक किताब का विमोचन किया। इस किताब में महाराष्ट्र में हुए पिछले दो सालों में स्थानीय निकाय चुनावों के करीब 40 हजार उम्मीदवारों से संबधित सभी जानकारियां दी गयी है। जिसमे वित्तीय, शैक्षिक और आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी शामिल है। यह जानकारियां एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और इलेक्शन वाच रिपोर्ट द्वारा तैयार की गयी है।
किताब में नवी मुंबई, वसई विरार, कल्याण डोंबिवली, कोल्हापुर, पुणे, पिंपरी चिंचवाड़, ग्रेटर मुंबई, अकोला, अमरावती, उल्हासनगर, नागपुर, सोलापुर, ठाणे, नाशिक, मालेगांव, भिवंडी, निजामपुर, पनवेल और मीरा के चुनाव के विजेताओं के आंकड़ों को भी शामिल किया गया है। इस किताब में एडीआर और एमईयू ने पिछले 3 सालों में 22 नगर निगमों, 184 नगर परिषदों, 14 नगर पंचायत, 25 जिला परिषदों और 8 ग्राम पंचायतों में चुनाव लड़ने वाले लगभग 40,000 उम्मीदवारों से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण किया है। यह महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों का पहला ऐसा संकलन है।
वहीँ भायंदर नगर निगम के सभी उम्मीदवारों की विस्तृत जानकारी myneta.info और www.adrindia.org पर वेबसाइट पर उपलब्ध है।
राज्य चुनाव आयोग के समर्थन से मुंबई विश्वविद्यालय और गोखले संस्थान पुणे ने दो दिवसीय सम्मलेन “73 वें और 74 वें संवैधानिक सुधारों के 25 वर्षों - प्रगति और भविष्य के निर्देश” का आयोजन किया था। जिसमे मुख्य अथिति महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव के अलावा सूबे की मंत्री पंकज गोपीनाथ मुंडे समेत भारत सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
बतादें, एडीआर साल 1999 में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद के प्रोफेसरों के एक समूह द्वारा स्थापित किया गया था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!