TRENDING TAGS :
नहीं रहे ‘फादर ऑफ मॉडर्न इंडियन एडवरटाइजिंग’ एलीक पदमसी, 90 साल की उम्र में हुआ निधन
नई दिल्ली: एड फिल्मकार और थिएटर के जाने-माने नाम एलीक पदमसी नहीं रहे। उनका 90 साल की उम्र में निधन हो गया। फादर ऑफ मॉडर्न इंडियन एडवरटाइजिंग के रूप में फेमस एलीक पदमसी ही एडवरटाइजिंग कंपनी लिंटस के फाउंडर थे। यही नहीं, गांधी फिल्म में एलीक पदमसी ने ही मोहम्मद जिन्ना का रोल प्ले किया था।
यह भी पढ़ें: 2000 PAK फौजियों को 100 सैनिकों संग खदेड़ने वाले कुलदीप सिंह चांदपुरी नहीं रहे
'हमारा बजाज', 'कामसूत्र', 'लिरिल' जैसे सक्सेसफुल एड भी एलीक ने बनाए। उनका हमेशा से कहना था कि जीवन जी भर जीना चाहिए। ऐसा ही उन्होंने भी किया। साल 2016 में दिए गए एक इंटरव्यू में एलीक ने बताया था कि जिंदगी आनंद भरी होनी चाहिए और वह इस बात पर विश्वास करते हैं। उन्होंने इस इंटरव्यू में ये भी कहा था कि अगर जिंदगी कठिन परिस्थितियों से भी गुजर रही हो तब भी एक उम्मीद हमेशा बरकरार रखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:कमल संदेश यात्रा: सीएम योगी को छोड़ पूरी सरकार बाइक पर सवार
एलीक की एक खासियत ये भी है कि उन्होंने 7 साल की उम्र में पहली बार थियेटर किया था। एलीक ने अपने जीवनभर थिएटर किया है। उन्होंने 1982 की रिलीज ऑस्कर विनिंग फिल्म 'गांधी' में उन्होंने मोहम्मद जिन्ना का रोल प्ले किया, विलियम शेक्सपीयर के शो मर्चेंट ऑफ वेनिस में काम किया और वह टेमिंग ऑफ द स्क्रू का भी हिस्सा रहे।
यह भी पढ़ें: बीजेपी ने निकाली कमल संदेश यात्रा, विधायक संगीत सोम ने की बाइक यात्रा की शुरूआत
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!