अमित शाह जैसे व्यक्ति लोकतंत्र के लिए खतरा हैं : आप

Rishi
Published on: 18 Aug 2017 10:10 PM IST
अमित शाह जैसे व्यक्ति लोकतंत्र के लिए खतरा हैं : आप
X

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिनी दौरे पर यहां शुक्रवार की सुबह पहुंचे और पेड न्यूज के मामले में निर्वाचन आयोग द्वारा अयोग्य ठहराए गए मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास पर जाकर भोजन किया। शाह के मिश्रा का आतिथ्य स्वीकार करने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने हमला बोला। आप ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारियों को शाह का संरक्षण हासिल है।

दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी के मध्यप्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि नरोत्तम मिश्रा निर्वाचन आयोग द्वारा पेड न्यूज के सिद्ध आरोपी हैं और ऐसे आरोपी के यहां अमित शाह भोजन करने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा का भ्रष्टाचार साबित होने के बाद अमित शाह को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए था, मगर उसके उलट वह नरोत्तम मिश्रा के यहां भोजन कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि वह भ्रष्टचारियों के साथ हैं और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे हैं।

ये भी देखें:नाबालिग मां को मुआवजे पर कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन से मांगा जवाब

नरोत्तम मिश्रा प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के ऐसे मंत्री हैं, जो विधानसभा नहीं जाते, क्योंकि अयोग्य ठहराए जाने के बाद मिश्रा विधायक नहीं रहे। उन्हें देश की कई अदालतों से भी राह नहीं मिली है।

अग्रवाल ने यह भी कहा कि अमित शाह जैसे व्यक्ति लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। वह जहां जाते हैं, वहां पैसे और सरकार के बल पर अन्य पार्टियों के सांसद और विधायकों की खरीदी करते हैं। इस तरह की राजनीति भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए धब्बा है। शाह ने भारतीय राजनीति को न्यूनतम स्तर पर ला दिया है।

भोपाल के दौरे पर आए शाह ने शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी नेताओं को सख्त हिदायत दी कि बैठक की बात बाहर नहीं जानी चाहिए। इसलिए बैठक से निकलने के बाद पत्रकारों के सामने किसी नेता ने मुंह नहीं खोला।

ये भी देखें:दुर्भावनापूर्ण व्यक्तिगत हमलों के बीच काम नहीं कर सकता : विशाल सिक्का

शाह इसके बाद 'नया भारत मंथन' कार्यक्रम में पहुंचे और कहा, 'कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र मर गया है।' 34.31 करोड़ की संपत्ति के स्वामी शाह अगले दो दिनों में सत्ता और संगठन के लोगों से संवाद करेंगे।

शाह देश के ऐसे अनोखे नेता हैं, जिन्हें गुजरात के गृहराज्य मंत्री रहते जेल जाना पड़ा था और गुजरात उच्च न्यायालय ने उन्हें चार साल के लिए अपने राज्य से बाहर कर दिया था।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!