TRENDING TAGS :
अब त्रिपुरा में सक्रिय हुए अमित शाह.... मोदी माडल से ही प्रगति संभव
कुमारघाट : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को त्रिपुरा में कहा कि यहाँ के लोग 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता में लाएं। शाह ने कहा कि विकास का केवल मोदी माडल ही राज्य का विकास कर सकता है और भ्रष्टाचार का खात्मा कर सकता है।
शाह ने कहा, वाम मोर्चे के 24 साल के शासनकाल में त्रिपुरा हर मोर्चे पर पिछड़ गया है। अगर अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सत्ता में आई तो मोदी माडल ही राज्य में विकास के साथ-साथ भ्रष्टाचार का खात्मा कर सकेगा। सरकार ने कुछ नहीं किया।
ये भी देखें : ब्रेग्जिट बेअसर: भारतीय मूल के हिंदुजा ब्रदर्स ब्रिटेन के अमीरों की लिस्ट में सबसे ऊपर
भाजपा अध्यक्ष ने गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बारे में बताया कि वहां बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं और सभी आदिवासी गांवों एवं दूरदराज के गांवों में लोगों को पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर बीजेपी सबसे पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ दिलाएगी।
उन्होंने कहा त्रिपुरा में 25 प्रतिशत शिक्षित आबादी बेरोजगार है। महिलाओं के खिलाफ अपराध सर्वाधिक है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


