TRENDING TAGS :
उपमुख्यमंत्री के घर तक पहुंचा कोरोना, डिप्टी CM समेत पत्नी और बेटी पॉजिटिव
कोरोना वायरस के प्रकोप में आए दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। अब ये वायरस किसी एक राज्य या क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि पूरे देश में हावी हो रहा है।
पूरा देश इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहा है। देश में आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तेज गति इज़ाफा होता जा रहा है। अब ये कोरोना निरंतर अपने पैर पसारता जा रहा है। और अब इसकी चपेट में आम आदमी ही नहीं बल्कि मशहूर हस्तियां और राजनेता भी आने लगे हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
यहां आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के घर में अब कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते प्रदेश उपमुख्यमंत्री अमजद बाशा शेख समेत उनकी पत्नी और बेटी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रारंभिक उपचार के बाद, उन्हें और उनके परिवार को बेहतर इलाज के लिए रविवार को हैदराबाद शिफ्ट किया गया।
आंध्र प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 33,019
कोरोना वायरस के प्रकोप में आए दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। अब ये वायरस किसी एक राज्य या क्षेत्र कृतक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि पूरे देश में हावी होता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को नेल्लोर जिले के सुल्लुरपेटा से YSR कांग्रेस पार्टी के विधायक किलिवति संजीवैया की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
ये भी पढ़ें- HRD मंत्रालय का बड़ा कदम, ऑनलाइन पढ़ाई पर जारी किया ये गाइडलाइन
जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक कॉर्पोरेट अस्पताल ले जाया गया था। बता दें मंगलवार को आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1,916 नए मामले और 43 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। राज्य में कोरोना का आंकड़ा 33,019 पहुंच गया है। जिनमें से 15,144 एक्टिव केस, 17, 467 रिकवरी और 408 मौतें शामिल हैं।
भारत में जारी कोरोना का कहर
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक संक्रमण के कुल केस 906752 हो गए हैं। भारत में एक्टिव मामलों के मुकाबले रिकवरी केस ज्यादा हैं। भारत में एक्टिव केस 311565 है। संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 571459 हो गई है।
ये भी पढ़ें- कोरोना से जंग: आशा एएनएम की सुरक्षा पर बड़ा कदम, मिली ये खास सुविधा
वहीं मौत का कुल आंकड़ा बढ़कर 23727 हो गया है। भारत में कोरोना के कुल मामलों में से 86% मामले सिर्फ 10 राज्यों तक ही सीमित हैं। इनमें से 2 राज्य- महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 50% मामले हैं और 8 अन्य राज्यों में 36% मामले हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!