TRENDING TAGS :
भाजपाइयों को दौड़ाया: गुस्साए किसानों ने उखाड़े टेंट, जमकर हुआ बवाल
हरियाणा के फतेहाबाद में भाजपा ने कृषि कानूनों पर आभार जताने के लिए उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। किसान पुलिस की बैरिकड तोड़ कर उपवास स्थल पर पहुँच गए।
चंढीगढ़: कृषि कानून के खिलाफ किसानों का विरोध और हंगामा सिर्फ दिल्ली की सीमाओं तक सीमित नहीं है। हरियाणा से एक मामला सामने आया है, जिसमें आक्रोशित किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में किसानों ने उत्पात मचाते हुए पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं को दौड़ा दिया। किसानों ने भाजपा के कार्यक्रम के लिए लगे टेंट को भी उखाड़ फेंका। मौके पर एसपी ने पहुँच किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन उनका गुस्सा शांत न करा सकें।
फतेहाबाद में भाजपाईयों के कार्यक्रम में किसानों का हंगामा
दरअसल, हरियाणा के फतेहाबाद में पपीहा पार्क के पास शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने कृषि कानूनों पर आभार जताने के लिए उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। हालंकि इस कार्यक्रम की जानकारी जैसे ही किसानों को हुई, वे मौके पर पहुँच गए।
ये भी पढ़ेंःकिसानों को मनाने में जुटे PM मोदी: जारी किया बुकलेट, जानिए क्या है इसमें
भाजपा कार्यकर्ताओं को किसानों ने घेरा, टेंट उखाड़ा
किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकड लगा दी, लेकिन कोशिश असफल रही। किसान बैरिकेड तोड़ कर भाजपा के उपवास स्थल पर पहुँच गए और टेंट उखाड़ फेंके। किसानों में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भाजपाइयों को चारों तरफ से घेर लिया और वहीं बैठकर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
एसपी के समझाने पर नहीं हटे किसान, तो भाजपाईयों को हटाया
इस दौरान उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं को जमकर खरी खोटी सुनाई। लगभग एक घंटे तक किसान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को घेरे रहे। हालंकि हालात बेकाबू होते देख पार्टी नेताओ ने एसपी राजेश कुमार को सूचना दी।
ये भी पढ़ेंःकिसानों के नाम पत्र: कृषि मंत्री ने दिए 8 आश्वासन, पीएम बोले- एक बार जरूर पढ़ें
किसानों ने भाजपा नेताओं को खदेड़ा, BJP जिलाध्यक्ष की पगड़ी तक खुली
जानकारी मिलते ही एसपी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और किसानों को वहां से हटने के लिए समझने लगे। हालाँकि किसान नहीं माने, ऐसे में एसपी ने भाजपा नेताओं को कार्यक्रम स्थल से हट जाने के लिए कहा और वहां से बाहर निकाला। भाजपाइयों को घेर के बैठे किसानों ने विरोध में उन्हें दौड़ाना शुरू कर दिया। गलियों में खदेड़ते हुए भगा दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा की पगड़ी तक खुल गई। कुछ भाजपा नेताओं को पुलिस की गाड़ियों में बैठा कर बाहर निकलवाया गया।
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!