Arvind Kejriwal Daughter Marriage: अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधी, संभव जैन संग लिए 7 फेरे, फोटोज वायरल

Arvind Kejriwal Daughter Marriage: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं।

Gausiya Bano
Published on: 18 April 2025 6:34 PM IST (Updated on: 18 April 2025 7:35 PM IST)
arvind kejrival daughter harshita marriage with sambhav jain photos viral
X

शादी के बंधन में बंधी अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल

Arvind Kejriwal Daughter Marriage: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आमदी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बड़ी बेटी हर्षिता केजरीवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने आज शुक्रवार (18 अप्रैल) को संभव जैन से दिल्ली के कपूरथला हाउस में परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली है। अब दोनों पति पत्नी के रिश्ते में बंध गए हैं। शादी के बाद 20 अप्रैल को अब दोनों का रिसेप्शन कार्यक्रम होगा।

कौन हैं अरविंद केजरीवाल के दामाद?

अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन एक जिनी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम किए हैं। जानकारी के मुताबिक, संभव और हर्षिता, दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों ने IIT में साथ में पढ़ाई की है और कुछ महीने पहले ही दोनों ने एक-साथ स्टार्टअप की भी शुरुआत की है।


भव्य तरीके से होगा रिसेप्शन कार्यक्रम

हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन अब पति-पत्नी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों का रिसेप्शन कार्यक्रम 20 अप्रैल को होगा। हालांकि, अभी रिसेप्शन कार्यक्रम कहां होगा और कौन-कौन इसमें गेस्ट के रूप में शामिल होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।


बेटी की सगाई में थिरके अरविंद केजरीवाल

हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की सगाई का कार्यक्रम भी सुर्खियों में रहा। इस समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई मंत्री और नेता शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल का अपनी पत्नी सुनीता के साथ एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह नाचते-गाते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की सगाई का है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल के 2 बच्चे हैं। पहली बेटी हर्षिता और दूसरा बेटा पुलकित केजरीवाल। हर्षिता केजरीवाल ने साल 2014 में IIT-JEE Advanced परीक्षा में 3,322वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। यहां वह अपने डिपार्टमेंट में तीसरे नंबर पर रहीं। पढ़ाई के दौरान ही हर्षिता को कई बड़ी कंपनियों की तरफ से जॉब ऑफर भी आए।

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Content Writer

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story