TRENDING TAGS :
Beauty Tips : इन उपायों से दूर करें अपनी कोहनी का कालापन
नई दिल्ली : अगर आप हॉफ स्लीव्ज वाली कुर्ती या ब्लाउज पहनती हैं और आपकी कोहनी काली है तो खुद को भी काफी खराब लगता है। कई बार आप पार्टी या मैरिज में जाती हैं तो यह कालापन आपको शॄमदगी भी महसूस करवा देता है। इससे बचने के लिए कुछ टिप्स आजमा सकते हैं।
नारियल का तेल
काली हो चुकी कोहनियों से कालापन हटाने के लिए नारियल का तेल अच्छा विकल्प होता है। इसमें विटामिन ई होता है, जो त्वचा को रुखी होने से बचाता है और त्वचा को मॉइश्चराइज और हाइड्रेटेड कर उसमें निखार लाता है। इसके अलावा यह कटी-फटी और काली पड़ी त्वचा को भी सही करता है।
इस तरह करें इस्तेमाल
नहाने के बाद कोहनियों पर नारियल का तेल लगाएं और एक से दो मिनट हल्की मालिश करें। रुखापन हटाने के लिए दिन में दो-तीन बार ऐसा करें। एक बड़ा चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच नीबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को काली कोहनी पर रगड़ें। पंद्रह से बीस मिनट ऐसे ही लगा रहने दें और फिर पेपर टॉवल से पोंछ लें। ऐसा दिन में एक बार करें।इसके अलावा आप नारियल के तेल में एक बड़ा चम्मच अखरोट पीसकर मिलाएं। इस पेस्ट को हफ्ते में दो या तीन बार लगाएं। कोहनियों का कालापन निकल जाएगा।
यह भी पढ़ें : पीजिए ब्लैक टी और अपने दिल को रखिए दुरूस्त
योगर्ट भी कारगर
योगर्ट त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें लेक्टिक एसिड होता है जो त्वचा के रंग को हल्का करता है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करके इसे साफ भी करता है। इसे क्लीनिंजर के रूप में भी यूज करते हैं। एक छोटा चम्मच सफेद सिरका और एक छोटा चम्मच सादा योगर्ट मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को काली कोहनियों पर रगड़ें और फिर सूखने दें। गर्म पानी से धोने के बाद तौलिए से सुखाएं और मॉइश्चराइजर लगाएं। सप्ताह में दो बार ऐसा करें। इससे लाभ मिलता है। योगर्ट को बेसन के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दो बड़ा चम्मच बेसन और एक बड़ा चम्मच सादा योगर्ट मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे काली कोहनी पर रगड़ें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अंगुलियां गीली करके इस पेस्ट को हटाएं और पानी से धोएं। इसे सप्ताह में तीन-चार बार किया जा सकता है।
नीबू है प्राकृतिक क्लीनर
नीबू को प्राकृतिक क्लीनर भी कहते हैं। इसमें ब्लीच होने के साथ-साथ एक्सफोलिएशन के गुण भी होते हैं। इसमें विटामिन सी होता है, जो त्वचा के रंग को हल्का करके मृत कोशिकाओं को हटाता है। यह काफी कारगर उपाय होता है। आप चेहरे पर भी इसे लगा सकते हैं।
एक नीबू का टुकड़ा लेकर हल्के हाथों से कोहनियों पर रगड़ें और कुछ देर हल्के-हल्के मालिश करें। फिर गर्म पानी से धो लें। इसके बाद मॉइश्चराइजिंग लोशन लगाएं। एक नीबू का रस निकालें और इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को काली कोहनियों पर लगाएं और फिर 20 मिनट ऐसे ही रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा हर रोज करें। याद रखें कि नीबू लगाने के बाद कम से कम तीन घंटे तक धूप में न जाएं।
बेकिंग सोडा प्रभावशाली
कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए बेङ्क्षकग सोडा बहुत प्रभावशाली है। यह कोहनियों के चारों ओर हुए पिगमेंटेशन को कम करता है और मृत कोशिकाओं को भी हटाता है। एक बड़ा चम्मच दूध और एक बड़ा चम्मच बेङ्क्षकग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को काली कोहनियों पर लगाएं और हाथ को गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ेंं। इस पेस्ट को गुनगुने पानी से धोएं । ऐसा एक दिन छोड़कर एक दिन करें। इससे आपकी कोहनी साफ हो जायेगी।
बादाम भी उपयोगी
इसके अलावा बादाम को भिगोकर उन्हें पीस लें। उसमें दही मिलाएं। इस पेस्ट को कोहनियों पर लगाएं और गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें। कोहनियां साफ हो जाएंगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!