TRENDING TAGS :
Bengaluru News : बेंगलुरु में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, महिला के शरीर के किए 30 टुकड़े, फिर फ्रिज में रखा
Bengaluru News : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है।
Bengaluru News : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। यहां वैयालिकावल थाना क्षेत्र में एक युवती के बेरहमी से हत्या कर दी गई है और उसके शव को 30 टुकड़ों में काट कर फ्रिज में रख दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को संदेह है कि यह घटना 4-5 दिन पहले अंजाम दी गई होगी। पुलिस को पीड़ित के शवों के अंगों को घर के अंदर एक रेफ्रिजरेटर से बरामद की है, इस मामले में जांच चल रही है। बता दें कि इस कांड ने दिल्ली के श्रद्धा वाकर हत्याकांड की याद दिला दी है। 18 मई, 2022 को श्रद्धा के प्रेमी ने ही हत्या कर दी थी और शव के कई टुकड़े कर दिए थे। इन टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मृतक महिला की पहचान महालक्ष्मी के रूप में की है, वह मल्लेश्वरम में रहती थी और एक मॉल में नौकरी करत थी। उसके पति शहर से बाहर एक आश्रम में काम करते हैं। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। महिला का शव उसके घर के बेडरूम में रखे एक रेफ्रिजरेटर में मिला है। हत्यारोपी ने महिला के शव को 30 से अधिक टुकड़ों में काटकर भर दिया था। वारदात की सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। महिला जिस मकान में रहती थी, वहां सड़क बैरीकेड लगा दिया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने महिला के शव को देखते हुए आशंका व्यक्त की है यह घटना चार से पांच दिन पहले हुई होगी। घटना स्थल पर फॉरेंसिंक टीम और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची हैं, जिसने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला किसी दूसरे राज्य की रहने वाली है, जो यहां रह रही थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही पति से सम्पर्क करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा महिला के दोस्तों और संबंधियों से भी सम्पर्क करने का प्रयास कर रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!