TRENDING TAGS :
Delhi Municipal Election: नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा का जनसंपर्क जारी, 21 नेताओं ने मांगा जनसमर्थन
Delhi Municipal Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर दिल्ली भाजपा लगातार जनसंपर्क कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जनसभाओं और पदयात्राओं के माध्यम से जनता से समर्थन मांगा है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा का जनसंपर्क जारी। (Social Media)
Delhi Municipal Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर दिल्ली भाजपा लगातार जनसंपर्क कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं और पदयात्राओं के माध्यम से इस महाजनसंपर्क अभियान में शामिल होकर दिल्ली की जनता के सामने निगम के 15 सालों के कार्य एवं मोदी सरकार के कार्यों को रखा गया। आज के जनसंपर्क अभियान में कई केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, सांसदों के अलावा अन्य राज्यों के नेता भी शामिल हुऐ। आज हुईं 75 जनसभाओं में भाजपा के 21 नेताओं ने दिल्ली की जनता से भाजपा निगम प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देकर चौथी बार भाजपा को सेवा देने की अपील की।
इन नेताओं ने भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील
आज हुए विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य रुप से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सर्वानंद सोनोवाल एवं हरदीप सिंह पुरी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद दुष्यंत गौतम, सांसद डॉ हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, निशिकांत दुबे, प्रवेश साहिब सिंह एवं गौतम गंभीर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, सांसद लॉकेट चटर्जी एवं अजय टमटा, बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, बिहार के पूर्व मंत्री जिवेश मिश्रा ने जनता से मिलकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।
भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री बनकर सबके सामने आ चुके हैं केजरीवाल: पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले सोशल एक्टिविस्ट बनने आए थे और आज दिल्ली ही नहीं देश के सबसे भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री बनकर सबके सामने आ चुके हैं। मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर झूठा प्रचार करने वाले केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को कोरोना के दौरान उनके अपने ही हालात पर छोड़ खुद को आइसोलेट कर लिया। उन्होंने सभी को दिल्ली भाजपा की संकल्प पत्र के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गों के लिए काम करती आई है और आगे भी करेगी।
धामी ने सभी को भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मयूर विहार में जनसभा को संबोधित करते हुए सभी को भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। धामी ने कहा कि उत्तराखंडवासी हमेशा से राष्ट्र के साथ चला है। वह हमेशा राष्ट्र की चिंता करता है एवं देश की सीमाओं की सुरक्षा करता है। इसलिए उत्तराखंडवासी समाज हमेशा समाज बनाने वालों के साथ रहता है ना कि समाज तोड़ने वालों के साथ। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नगर निगम चुनाव में इस बार भाजपा के साथ पूरा उत्तराखंड समाज है। इसका उदाहरण उत्तराखंडवासियों ने उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त करके दिया था।
दिल्ली को एक सुंदर और खुबसूरत शहर बनाएंगे: प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि जिस तरह से गोवा में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वच्छ भारत अभियान को सार्थक बनाया है और एक सुंदर राज्य बनाया है, ठीक वैसे ही निगम में भाजपा को चौथी बार लौटते ही दिल्ली में और दोगुने रफ्तार से काम होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को एक सुंदर और खुबसूरत शहर बनाएंगे।
नेताओं ने दिल्ली की जनता से जनसंपर्क अभियान के माध्यम से की मुलाकात
दिल्ली के सांसदों और भाजपा के अन्य नेताओं ने दिल्ली की जनता से जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मुलाकात की और सभी से भाजपा द्वारा जारी मेन्यूफेस्टों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 15 सालों में भाजपा शासित नगर निगम द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह से निगम ने दिल्ली में पिछले 15 सालों में काम किया है, अब एकीकरण के बाद नगर निगम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दोगुने रफ्तार से काम करेगा क्योंकि अब केजरीवाल जैसे विकास विरोधी लोगों से ज्यादा संबंध नहीं रहेगा और निगम के कार्यों में कम अवरोध उत्पन्न होगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!