TRENDING TAGS :
कैमिकल फैक्ट्री में हादसा, जोरदार धमाके से उड़ी छत, 2 की मौत, 6 घायल
आंध्रप्रदेश में गुरूवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां के सारपावरम के आटो नगर क्षेत्र में आज एक रसायन फैक्ट्री में दो रसायन बायलरों के फटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं छह अन्य एसिड की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
नई दिल्ली: आंध्रप्रदेश में गुरूवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां के सारपावरम के आटो नगर क्षेत्र में आज एक रसायन फैक्ट्री में दो रसायन बायलरों के फटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं छह अन्य एसिड की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
विस्फोट से पहली मंजिल की छत उड़ गई
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में दिन की शिफ्ट में लगभग 100 कर्मचारी थे। दिन के करीब तीन बजे यह घटना हुई। इस दौरान बायलरों में हुए विस्फोट से पहली मंजिल की छत ही उड़ गई। वहीं हादसे में घायल लोगों को काकीनाडा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फैक्टरी में कार्य सुचारू रूप से चल रहा था और इसी दौरान यह धमाका हुआ।
ये भी पढ़ें: बर्ड फ्लू लाया आफतः महाराष्ट्र में बढ़ी दहशत, अमरावती में आए 6,900 नए मामले
धमाके से मची अफरा तफरी
फैक्ट्री में पहले जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। जिसके बाद कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि इस दौरान आग में 15 लोग फंस गए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। इस दौरान छह अन्य लोग एसिड से बुरी तरह झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामूली रूप से घायल लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: बंगाल में दो पूर्व IPS मे होगी टक्कर, नंदीग्राम के साथ इस सीट पर भी सबकी निगाहें
घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। कृषि राज्य मंत्री कुरासला कन्नाबाबू ने घटनास्थल पर जाकर फैक्ट्री प्रबंधन से बातचीत की और अस्पताल में भर्ती कर्मचारियों का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और घटना के जिम्मेदार लोगों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!