TRENDING TAGS :
नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन के सर्वेंट क्वार्टर में कर्मचारी मृत मिला
नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन में नियुक्त 50 वर्षीय एक कर्मचारी को परिसर में स्थित सर्वेंट क्वार्टर में मृत पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि कर्मचारी त्रिलोक चंद गुरुवार रात एक कमरे में मृत पाया गया। कमरा अंदर से बंद था। वह राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास के सचिवालय में काम करता था।
ये भी देखें : मुबारक हो, दिनेश शर्मा के System से Uninstall हुआ बिप्लव एप, सीता मां के बारे में अब ये कहा
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "एक अन्य कर्मचारी ने उसके कमरे से दरुगध आना महसूस किया। जब उसने पता करने की कोशिश की तो त्रिलोक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। उसके बाद उसने सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया।"
पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो त्रिलोक को मृत पाया। वह कुछ समय से बीमार था।
ये भी देखें : भारत के भूजल में बड़े पैमाने पर यूरेनियम, मुसीबतों का पहाड़ सिर पर उठाए हम
अधिकारी ने कहा, "यह स्वाभाविक मौत लगती है, हालांकि हम जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। त्रिलोक की मौत संभवत: पांच दिन पूर्व हो गया था।"
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


