Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
Budget 2018 : राहुल ने लुभावने वादों के लिए मोदी सरकार की निंदा की
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के केंद्रीय बजट पर निशाना साधा और कहा कि चार वर्षो तक सत्ता संभालने के बाद सरकार किसानों को उचित मूल्य देने का वादा और बिना फंड के ही लुभावने वादे कर रही है। राहुल ने कहा कि 'शुक्र है' कि भाजपा नीत गठबंधन सरकार का केवल एक साल शेष है।
ये भी देखें : बजट से गरीबों की आकांक्षाएं पूरी होंगी लग जाएंगे पंख : शाह
कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, "चार वर्ष गुजर गए, वे अब भी किसानों को उचित मूल्य देने का वादा कर रहे हैं। लुभावने वादे कर रहे हैं, जिसका लिए धन उपलब्ध नहीं है। चार वर्ष गुजर गए, युवाओं को रोजगार नहीं मिला। शुक्र है, अब केवल एक वर्ष बचा है।"
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!