TRENDING TAGS :
मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 4% किया
नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब यह बढ़कर 4 प्रतिशत हो गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी से बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले का फायदा उसके 50 लाख कर्मचारियों सहित 58 लाख पेंशन भोगियों को मिलेगा।
ये भी पढ़ें ...केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, 2 प्रतिशत तक बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार ने ये फैसला बढ़ती महंगाई की वजह से लिया है। सरकार की कोशिश है कि बढ़ती कीमतों से केंद्रीय कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए। हालांकि श्रमिक यूनियनें इस प्रस्तावित वृद्धि से खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि इससे उन्हें फौरी राहत मिल सकती है लेकिन ये वास्तविक असर की भरपाई नहीं कर पाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!