TRENDING TAGS :
Bureaucracy Reshuffle: नौकरशाही में हुआ बड़ा फेरबदल, कौन कहां गया... देखें पूरी लिस्ट
Bureaucracy Reshuffle: केंद्र सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। किसी को नया विभाग दिया गया है, तो कुछ को प्रमोशन मिला है।
Bureaucracy Reshuffle: केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, सरकार ने नौकरशाही में नियुक्तियों को लेकर फेरबदल किया है। कुछ को प्रमोशन मिला है तो कई के विभाग बदल दिए गए हैं। आइये जानते हैं।
अरविंद श्रीवास्तव को मिली राजस्व सचिव की जिम्मेदारी
वरिष्ठ अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव को राजस्व सचिव की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि अरविंद कर्नाटक कैडर के 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। इससे पहले वह PMO में अतिरिक्त सचिव भी रह चुके हैं।
नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुअलनम को व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले इस पद को मनोज गोविल संभाल रहे थे, जिन्हें अब कैबिनेट सचिवालय में सचिव (समन्वय) नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों पर भी लगी मुहर
वाणिज्य मंत्रालय में अपर सचिव राजेश अग्रवाल को वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। समीर कुमार सिन्हा को रक्षा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। युवा मामले विभाग सचिव मीता आर. लोचन को पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग का सचिव नियुक्त किया गया। जबकि के. मोसेस चालई को सार्वजनिक उद्यम विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी विवेक अग्रवाल को संस्कृति मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया। वहीं ओडिशा कैडर के अधिकारी संतोष कुमार सारंगी को नवीन एवं नवीनकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


