TRENDING TAGS :
IAS Transfer : केंद्र सरकार ने कई आईएएस इधर से उधर किये, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
IAS Transfer : केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कई वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्तियों को मंजूरी दी है।
IAS Transfer : केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कई वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्तियों को मंजूरी दी है।
- कपड़ा मंत्रालय में सचिव रचना शाह को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
- रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव अरुणीश चावला, आईएएस को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। वे नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, संस्कृति मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।
- विनीत जोशी, आईएएस शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में सचिव के पद पर नियुक्त किये गए हैं।
- संजय सेठी, आईएएस, को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।वे भारत सरकार के सचिव के पद व वेतन पर नियुक्त किए गए हैं। वे नीलम शम्मी राव, आईएएस के स्थान पर नियुक्त किए गए हैं।
- नीलम शमी राव, सचिव, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को सचिव, कपड़ा मंत्रालय के रूप में नियुक्त किया गया है।
- रचना शाह, को कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
- अमित अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण को सचिव, फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के रूप में नियुक्त किया गया है। वे अरुणीश चावला के स्थान पर नियुक्त किए गए हैं।
- नीरजा शेखर, विशेष सचिव, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को अस्थायी रूप से पद को उन्नत करके भारत सरकार के सचिव के पद और वेतनमान में राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!