छतरपुर में कुछ नहीं मिला तो भाजपा प्रत्याशी के साथ ये कर डाला

राम केवी
Published on: 19 Nov 2018 8:44 PM IST
छतरपुर में कुछ नहीं मिला तो भाजपा प्रत्याशी के साथ ये कर डाला
X

छतरपुरः मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में बदतर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा की महिला प्रत्याशी को सोशल मीडिया पर बदनाम किये जाने के बाद जानकारी मिलने पर देर रात महिला प्रत्याशी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

मध्य प्रदेश चुनाव भाजपा या कांग्रेस किसके सिर सजेगा जीत का ताज

ये महिला प्रत्याशी भाजपा की अर्चना सिंह हैं जबकि इनके विरुद्ध कांग्रेस प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी हैं। ये वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के भाई हैं। फिलहाल सत्यव्रत और आलोक में पारिवारिक विवाद चल रहा है।

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट पर भा ज पा प्रत्याशी अर्चना सिंह ने कांग्रेस की पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि फेसबुक पर रुचि कुशवाहा नाम की आई.डी. (जो कि साफतौर पर कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक प्रतीत होती है) से भाजपा प्रत्याशी अर्चना सिंह एवं महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बदनाम करने की साजिश की गई।

इसमें भाजपा प्रत्याशी अर्चना सिंह को देवराज जैन के पैसे न देने की बात कही गयी जब यह पोस्ट अर्चना सिंह ने पढ़ी तो उन्होंने पहले देवराज जैन से बात की हमे आपका कौन सा पैसा देना है उन्होंने किसी भी प्रकार की उधारी से साफ इंकार कर दिया।

LIVE : छिंदवाड़ा में पीएम मोदी बोले- मध्य प्रदेश को लुटेरों से बचाना है

अब मामले को लेकर भाजपा प्रत्यशी अर्चना सिंह ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। बता दें कि अर्चना सिंह नगरपालिका अध्यक्ष भी हैं। वहीं व्यापारी देवराज जैन ने पैसों के किसी भी तरह के बकाया या लेनदेन से साफ़ इन्कार करते हुए कहा कि महिला प्रत्याशी और मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: बागी बने मुसीबत

वहीं इस पूरे मामले पर कांग्रेश प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने देर रात तक चुनाव प्रचार में रहने की बात कही। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना से बात करनी चाही तो उन्होंने देर रात तक फील्ड पर रहने की बात कही और मामले पर सुबह बात करने को कहा।

राम केवी

राम केवी

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!