Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
छत्तीसगढ़ में अखिलेश बोले- शहरी नक्सली देश में जातीय व धार्मिक भेदभाव की बातें करते हैं
रायपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज छत्तीसगढ़ में पाली तानाखार में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन है और प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो शपथ ग्रहण के एक घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ होगा।
मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ तेज, मुंबई में जेल भरो आंदोलन आज से शुरू
मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ हिंसक , मुंबई बंद का आह्वान आज
मराठा क्रांति मोर्चा : महाराष्ट्र बंद हुआ हिंसक, सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग
जाट और मराठा के आरक्षण का भी पक्षधर : कह रहे हैं नीतीश
मुंबई में मूक मराठा क्रांति मोर्चा में लाखों शामिल, ट्रैफिक जाम
उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस के नेता सब एक दूसरे से मिले हुए हैं और गरीबों, किसानों, नौजवानों की किस्मत बनाने में उनकी कोई रूचि नहीं है।
यादव ने कहा कि नक्सलियों से उतना खतरा नहीं है, जितना कि शहरी नक्सलियों से है। शहरी नक्सली देश में जातीय व धार्मिक भेदभाव की बातें करते है। इनका विकास से कोई वास्ता नहीं है। ये लोग देश को बांटने में लगे हैं।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा के सबसे बड़े नेता का कहना है कि मध्य प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय 12-13 हजार थी जो 15 सालों के भाजपा राज के बाद अब 90 हजार से अधिक हो गई है। हम पूछते हैं किसकी आय 90 हजार है।
यादव ने कहा कि बैंक में जमा पैसा, देश के उद्योगपति लूटकर देश से बाहर चले गए। इन लोगों को पहले कांग्रेस ने पैसा दिया था फिर भाजपा की सरकार ने देश से भागने का मौका दे दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुल 54 प्रत्याशी उतारे गए हैं जिनमें 18 सीटों पर समाजवादी और 36 सीटों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कोरबा में 3 सीटों पर सपा और एक पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चुनाव लड़ रही है।
यादव ने कहा कि भाजपाई नारा देते है सबका साथ, सबका विकास। जब सबने साथ दिया तो फिर सबका विकास क्यों नहीं हुआ है? उनके इस विकास से आदिवासी, गरीब महिलाएं छूट गई हैं। भाजपा झूठ बोल रही है। अगर सूरज निकलता है तो सभी को बराबर रोशनी मिलती है, हवाएं भेदभाव नहीं करती हैं तो ये जो कुछ दिन की सरकारें हैं, वे भेदभाव क्यों करती है? सरकार ऐसी बने जो भेदभाव न करें यह काम समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी करेगी।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!