TRENDING TAGS :
Bajrang Punia: कांग्रेस में आते ही बजरंग पूनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने चेयरमैन पद देकर किया सम्मानित
Bajrang Punia: ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शुक्रवार देर शाम प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
Bajrang Punia (सोशल मीडिया)
Bajrang Punia: पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश जहां हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी तो वहीं बजरंग पूनिया को चुनाव न लड़ाकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने शुक्रवार देर शाम पहलवान से नेता बने बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस में शामिल होने पहले पूनिया को लेकर चर्चा चल रही थी कि वह हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की पिच से ताल ठोक सकते हैं, मगर कांग्रेस में शामिल होने के बाद यह बात साफ कर दी गई है कि बजरंग चुनाव में नहीं उतरेंगे, उन्हें संगठन में बड़ी भूमिका दी जाएगी, जोकि उन्हें दी गई।
ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने दी नियुक्ति जानकारी
ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शुक्रवार देर शाम प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने घोषणा पत्र जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करे के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
निवेश और बजरंग कांग्रेस में शामिल
बता दें हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। दोनों पहलवानों ने कांग्रेस राष्ट्रीय मल्लिकानुर्ज खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा। पहलवान से नेता बने विनेश और बजरंग का जोरदार का स्वागत किया गया। कांग्रेस में शामिल होने से पहले दोनों पहलवानों ने आज कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात भी की थी। उसके बाद कांग्रेस में शामिल हुए।
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
हरियाणा विधानसभा चुनावों में अब एक महीने से कम समय रह गया है। हरियाणा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति बैठक में मंथन हुआ। बैठक में 71 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किया गया। कांग्रेस ने शुक्रवार देर शाम हरियाणा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो गई है। पहली सूची में विनेश फोगाट का भी शामिल है। कांग्रेस उन्हें जुलाना से टिकट दिया है। वहीं, बजरंग चुनावी मैदान में आने की उम्मीद थी, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि बजरंग पूनिया चुनावी मैदान में नहीं उतरने वाले हैं। ऐसे में उन्हें कांग्रेस किसान मोर्चा का चेयरमैन पद सौंप कर बड़ा चुनावी दांव खेल है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!