कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया एलान, देखें पूरी लिस्ट

17 राज्यों में राज्यसभा की 55 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 12 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस के प्रत्याशियों में सबसे प्रमुख नाम पार्टी के दो राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल का है।

Dharmendra kumar
Published on: 12 March 2020 10:21 PM IST
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया एलान, देखें पूरी लिस्ट
X

नई दिल्ली: 17 राज्यों में राज्यसभा की 55 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 12 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस के प्रत्याशियों में सबसे प्रमुख नाम पार्टी के दो राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल का है। इसके अलावा गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल को भी राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया गया है।

इन नामों का चयन कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की सहमति के बाद हुआ है। इनमें छत्तीसगढ़ से केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम को प्रत्याशी बनाया है। वहीं एमपी से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बेरिया को राज्यसभा का टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा से प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें…दिल्ली हिंसा: IB कर्मचारी अंकित की हत्या में एक और गिरफ्तारी, आरोपी के हैं ये 5 नाम

गुजरात के दो बड़े नेताओं शक्ति सिंह गोहिल और भारत सिंह सोलंकी भी राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है। इन दोनों नेताओं के नामों को लेकर गुजरात कांग्रेस में कुछ असंतोष होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि कांग्रेस के नेताओं ने संगठन में किसी भी प्रकार के विवाद से इंकार किया था। वहीं हरियाणा कांग्रेस में भी मतभेदों की खबर मीडिया में आई थीं।

यह भी पढ़ें…जानिए शेयर बाजार में क्यों मचा हाहाकार, सिर्फ 1 मिनट में डूब गए 6 लाख करोड़

कांग्रेस ने झारखंड से शहजादा अनवर, महाराष्ट्र से राजीव सातव, मेघालय से केसी खीम और राजस्थान से केसी वेणुगोपाल एवं नीरज डांगी को प्रत्याशी बनाया है। इन सभी प्रत्याशियों के लिए 26 मार्च को संबंधित राज्यों में वोटिंग कराई जाएगी।

बता दें कि राज्यसभा की 55 सदस्यों का कार्यकाल इस साल अप्रैल महीने में पूरा हो रहा है। इनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के सदस्य शामिल हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!